MGKVP EGIF MoU : काशी विद्यापीठ और EGIF के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नवाचार, स्टार्टअप और वैश्विक अवसर


Photo 0

20 Jun 2026

MGKVP EGIF MoU : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन और एमराल्डगीयर्स इनिशिएटिव फाउंडेशन ग्लोबल के बीच एमओयू हुआ। नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप, शोध और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा।

MGKVP EGIF MoU : उच्च शिक्षा को वैश्विक रोजगार और नवाचार से जोड़ना विश्वविद्यालय का ध्येय : प्रो. ए.के. त्यागी

MGKVP EGIF MoU : काशी विद्यापीठ और एमराल्डगीयर्स इनिशिएटिव फाउंडेशन ग्लोबल के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर

MGKVP EGIF MoU : वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन और एमराल्डगीयर्स इनिशिएटिव फाउंडेशन ग्लोबल (ईजीआईएफ) के बीच शुक्रवार को नवाचार, उद्यमिता, शोध, कौशल विकास और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और सामाजिक उद्यमों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

MGKVP EGIF MoU : पंत प्रशासनिक भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने दोनों संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह एमओयू काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं के तकनीकी, व्यावसायिक और उद्यमशील विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का सदैव प्रयास रहा है कि उच्च शिक्षा को समकालीन वैश्विक रोजगार, तकनीकी प्रगति और नवाचार के साथ जोड़ा जाए, ताकि विद्यार्थियों को बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके।

MGKVP EGIF MoU : हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें कॉर्पोरेट जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली, व्यावसायिक चुनौतियों और नवाचार आधारित समाधान विकसित करने के अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से छात्रों की रचनात्मक क्षमता और उद्यमशील सोच को नई दिशा मिलेगी।

MGKVP EGIF MoU : एमराल्डगीयर्स इनिशिएटिव फाउंडेशन ग्लोबल के अध्यक्ष एवं पूर्व भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी केशव प्रसाद दुबे ने कहा कि काशी विद्यापीठ जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के साथ जुड़ना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईजीआईएफ अपने वैश्विक नेटवर्क, औद्योगिक संपर्कों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता के माध्यम से विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों और नवाचारों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

MGKVP EGIF MoU : इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों, क्षमता निर्माण, सामाजिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की पहल तथा सतत विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगी। इससे छात्रों, शोधार्थियों और नवोद्यमियों को नवीन तकनीकों, उद्योग जगत की आवश्यकताओं और वैश्विक अवसरों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

MGKVP EGIF MoU : कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी हरि शंकर मिश्रा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, ईजीआईएफ के प्रबंध निदेशक डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. राम आधार चौधरी, ममता यादव, संदीप कुमार, सर्वेन्द्र कुमार खरवार, राजेश यादव, धीरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://www.jmediagateway.com/mgkvp-egif-mou-innovation-entrepreneurship-skill-development-varanasi/

TAGS

Energy Efficiency
Renewable Energy
Resource Efficiency
Agriculture
Material Efficiency
Women's Empowerment
Livelihood
Artificial Intelligence
Policy Research
Health
Food
Housing
Education
Energy
Power
Think Tank
Clean Air
Social Impact
Transportation
Machine Learning
Climate Change


 

 

Privacy Policy   Terms and Conditions   Refund Policy   Disclaimer   Code of Conduct Policy   Ethics & Sustainability Policy
© 2026 EGIF Global. All rights reserved.
* All images on this website are generated using AI prompts and are intended for illustrative and non-commercial purposes only