20 Jun 2026
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/innovation-entrepreneurship-and-skill-development-to-get-a-boost-at-kashi-vidyapith-varanasi-news-c-20-vns1021-1436999-2026-06-21
काशी विद्यापीठ के हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन (एचपीजीआईएफ) और एमराल्डगियर्स इनिशिएटिव फाउंडेशन ग्लोबल (ईजीआईएफ ग्लोबल)के बीच एमओयू हुआ है। इससे नवाचार, उद्यमिता के साथ कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। विवि के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि यह समझौता युवाओं, शोधार्थियों, स्टार्टअप्स एवं सामाजिक उद्यमों को नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कुलपति ने एमओयू को विवि, उद्योग और समाज के बीच सहयोग को समय की आवश्यकता बताते हुए नवाचार आधारित विकास को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताया। इस दौरान एचपीजीआईएफ के निदेशक प्रो. मोहम्मद आरिफ, (ईजीआईएफ ग्लोबल) के अध्यक्ष केशव प्रसाद दुबे, प्रबंध निदेशक डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. राम आधार चौधरी, श्रीमती ममता यादव (बोर्ड सदस्य, (ईजीआईएफ ग्लोबल) मौजूद रहे।